Abhanpur MLA का धन्यवाद एवम आभार रैली
republic express news
विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद नव निर्वाचित Abhanpur MLA इन्द्र कुमार साहू आभार प्रदर्शन करने खोरपा मंडल के विभिन्न गांव में पहुंचे। आभार रैली का शुरुआत ग्राम सारखी के सारखेश्वर मंदिर में महादेव की पूजा अर्चना कर किया गया। रैली सरखी गांव के विभिन्न गलियों से होते हुए कोलर ,खोरपा, भटगांव, संकरी, एवं चंडी में चंडी माता के मंदिर में पूजा अर्चना किया।
इस अवसर पर जनता को संबोधित करते विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि यह जीत अभनपुर विधानसभा के जनता का है। लोगों ने मुझे प्रशासनिक आतंकवाद, गांव-गांव में अवैध शराब बिक्री, अभनपुर का विकास से उपेक्षित रहने के विरोध में अपना मत देकर ऐतिहासिक जीत दिलाया है। इंद्र कुमार साहू ने लोगों को विश्वास दिलाते कहा कि एक सरपंच को लोगों ने मौका दिया। मैं ग्रामीण समस्याओं को अच्छी तरीका से समझता हूं। अब Abhanpur MLA बनने के बाद ग्रामीण विकास की नया इतिहास अभनपुर में लिखा जाएगा। गांव नशा मुक्ति कीचड़ मुक्त एवं ग्रामीण लोगों की आवश्यकता की सारी सुविधाएं उपलब्ध करना मेरा प्रथम प्रयास होगा। जन घोषणा पत्र में किए गए वादों को बिना भेदभाव के लोगों तक पहुंच कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के ध्याय को कृतार्थ करना मेरा नैतिक धर्म होगा। अपने समकक्ष व्यक्ति को Abhanpur MLA के रूप में देखकर खोरपा मंडल के विभिन्न गांव में युवा बड़े बुजुर्ग महिलाओं का भीड़ उत्साह के साथ उमड़कर नवनिर्वाचित विधायक को बधाई दिया।
बुलडोजर का क्रेज
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवम युवाओं द्वारा बुलडोजर में abhanpur mla इंद्र कुमार साहू का उत्साह बढ़ाते डीजे के धुन में नाचते दिखाई दिए
Abhanpur MLA के स्वागत में इन लोगो की रही उपस्थिति
इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, श्रीमती कांति साहू, हृदयराम साहू, प्रवीण बजाज, मंडल अध्यक्ष पारसमणी साहू, राघवेंद्र साहू, जनपद सदस्य सूरज साहू , महामंत्री नेहरू लाल साहू, माधो प्रसाद मिरी, भरत बैस , बिहारी साहू, चंद्रकांत सोनकर, खेलू राम साहू,नरेंद्र साहू,सावित्री पाल ,रेखा बघेल, पुष्पा देवी साहू, मनीष साहू, अनिल साहू, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा,देवकी साहू, महामंत्री शशिकांत साहू,अंबिका कोसले,जानकी साहू, हरीश वर्मा, अर्जुन धिवर,कृष्णकांत नामदेव, प्रकाश नामदेव, हरिश्चंद्र साहू, राम सिंह साहू, जाम भाई साहू, तोरण साहू, बैसाखू राम साहू, नरोत्तम साहू, यशवंत साहू, उमेन्द्र साहू , शांतनु साहू, हेमंत साहू ,लीलाधर साहू, मानसिंह साहू,डा लीलाराम साहू, यादव देवांगन,राजेंद्र एनेश्वरी, मुकेश ढिडी , प्रदीप साहू,सुनील साहू,टेटकू राम विश्वकर्मा, कल्पना साहू, नेहाल देवांगन, सुभाष ठाकुर, जितेंद्र देवांगन, रिकेश साहू,मिंटू साहू, किशोर साहू, नंदू सेन, बाबूलाल सोरी, अश्वनी साहू, मनीष साहू एवम पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजन उपस्थित रहे।