Site icon Republic express news

3 मार्च को चलाया जायेगा पल्स पोलियो अभियान

Polio campaign in Kondagaon 

republic express news 

कोंडागांव जिले के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियों जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए पल्स पोलियो अभियान 03 मार्च को कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर के अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में जिले के नोडल अधिकारी डॉ. रूद्र कश्यप द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 3 मार्च 2024 को पल्स पोलियो अभियान पूरे जिले में चलाया जाना है। जिसमें 0 से 5 वर्षीय सभी बच्चों को पल्स पोलियो ड्राॅप पिलाया जाना है। जिसके प्रथम दिवस में बुथ के द्वारा तथा अन्य दो दिवस 4 एवं 5 मार्च में गृह भेंट कर बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जाना है। इसके लिए जिले में पल्स पोलियो पिलाये जाने हेतु 74110 बच्चों को लक्षित किया गया है।

जमीन में गड़ा सोना खोज रहे थे लोग, अंदर से आई खट-खट की आवाज, मिला ऐसा खजाना, खुशी से झूम उठे लोग

 

फाईल फोटो

इस अभियान हेतु जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार-प्रचार किया जा रहा है। इस हेतु कलेक्टर द्वारा सभी विभागों से समन्वयक कर शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सरपंचो, वार्ड पंच, स्वयं सेवी संगठनों, नगरीय निकाय के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने हेतु बैठक आयोजित कर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्राप्त करने हेतु कहा।

फाईल फोटो

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम नागरिको से अपील की गयी है कि सभी 0 से 05 वर्ष के सभी बच्चों को 03 मार्च को पल्स पोलियो बुथ पर लाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।

जानिए कल्कि धाम मंदिर की खूबियां और धार्मिक ग्रंथों में लिखी कल्कि अवतार की कहानी

https://dainik-b.in/0WtFrFEUkHb

 

Exit mobile version