Men Cricket World Cup 2023- अफगानिस्तान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हरा कर रचा इतिहास

Men Cricket World Cup 2023

Men Cricket World Cup 2023

रिपब्लिक न्यूज एक्सप्रेस 

भारत में चल रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup 2023) में उस वक्त पूरा क्रिकेट जगत हैरान हो गया जब 13वें मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने वर्तमान वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड हो हरा कर लोहा मनवा लिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे Men Cricket World Cup 2023 के 13वें मैच  में चैंपियन इंग्लैंड को 69 रन से हराकर विश्व कप के इतिहास में बड़ा उलटफेर कर दिया।

Men Cricket World Cup 2023

पहले बल्लेबाजी करते अफगानिस्तान ने 49. 5 ओवर में 284 रन बनाए जवाब में जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम 215 रन पर आल आउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रुक ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए वही अफगानिस्तान की तरफ से युवा स्पिनर मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने 3-3 विकेट चटकाए।

Men Cricket World Cup 2023 में अफगानिस्तान की 3 मैचों में यह पहली जीत है जबकि इंग्लैंड की 3 मैचों में यह दूसरी हार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *