Site icon Republic express news

डॉ मोहन यादव बनाये गए मुख्यमंत्री

Madhaya Pradesh New CM/डॉ मोहन यादव

Madhaya Pradesh New CM संघ के है करीबी

Madhaya Pradesh New CM का ऐलान कर दिया गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते है।उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। इस बार वे तीसरी बार विधायक बने हैं। शिवराज सरकार में मोहन यादव उच्च शिक्षा मंत्री रहे वही जगदीश देवड़ा, राजेश शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर बनाया गया है।

मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह चौहान ने ही Madhaya Pradesh New CM मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव विधायक दल की बैठक में किया। Madhaya Pradesh New CM मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के भी  सह-सचिव चुने गए थे।

 

https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/mp/dr-mohan-yadav-became-madhya-pradesh-new-cm-know-all-details-about-him-mohan-yadav-breaking-news/2005439

भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 163 सीटों पर जीत हासिल हुई, जबकि कमलनाथ के चेहरे पर लड़ रही कांग्रेस महज 66 सीटों पर सिमट गई।

MP में मोहन यादव के जरिए BJP ने कैसा साधा जातिगत समीकरण, जानिए 2 डिप्टी CM का पूरा गणित

https://zeenews.india.com/hindi/india/madhya-pradesh-chhattisgarh/assembly-election/bjp-smoothes-obc-caste-equation-through-madhya-pradesh-cm-mohan-yadav-jagdish-deora-rajendra-shukla-deputy-cm/2005534
Exit mobile version