December 2023 Bank Holidays-दिसंबर में इतने दिन ही होगा बैंक का कामकाज, देखें छुट्टियों की लिस्ट

December 2023 Bank Holidays:  बैंकों में इतने दिनों का होगा कार्य , जाने पूरी जानकारी

रिपब्लिक एक्सप्रेस न्यूज़ 

December 2023 Bank Holidays: दिसंबर (December) माह  में कुल 18 दिन बैंक बंद (Bank Holiday) रह सकते हैं। इसमें साप्ताहिक अवकाश और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टी के अलावा गैजेटेड हॉलीडे,बैंक कर्मचारियों (bank employees) की देशव्यापी छह दिन की हड़ताल भी शामिल  है। यह हड़ताल अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग दिन हो रही है।

ज्ञात हो कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA) ने दिसंबर माह  में 6 दिन की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे अलग-अलग तारीखों पर विभिन्न बैंक के कामकाज  प्रभावित होंगे। जैसे 4 दिसंबर 2023 को पंजाब नेशनल बैंक (PNB), पंजाब और सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में बैंक शाखाओं में बैंकिंग कार्य ठप रहेगा।

December 2023 Bank Holidays जानिए किन-किन  बैंकों में होगा हड़ताल

5 दिसंबर 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया

6 दिसंबर 2023: केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया

7 दिसंबर 2023: इंडियन बैंक, यूको बैंक

8 दिसंबर 2023: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र

11 दिसंबर 2023: सभी निजी बैंक

December 2023 Bank Holidays

रिजर्व बैंक के  दिसंबर 2023 Holiday 

1 दिसंबर 2023 – राज्य स्थापना दिवस अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में बैंक अवकाश रहेगा।

3 दिसंबर 2023- रविवार

4 दिसंबर 2023- सेंट फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल गोवा में बैंक बंद रहेंगे

9 दिसंबर 2023- महीने का दूसरा शनिवार और बैंक अवकाश रहेगा

10 दिसंबर 2023- रविवार

12 दिसंबर 2023- पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा  मेघालय में बैंकों की छुट्टी रहेगी

13 दिसंबर 2023- लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे

14 दिसंबर 2023- इस दिन भी लोसुंग/नामसुंग के कारण सिक्किम में बैंकों की छुट्टी रहेगी

17 दिसंबर 2023- रविवार

18 दिसंबर 2023- यू सोसो थाम की पुण्य तिथि  मेघालय में बैंक अवकाश

19 दिसंबर 2023- मुक्ति दिवस  गोवा में बैंकों की छुट्टी ।

23 दिसंबर 2023- महीने का चौथा शनिवार।

24 दिसंबर 2023- रविवार

25 दिसंबर 2023- क्रिसमस

26 दिसंबर 2023- क्रिसमस समारोह के कारण मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

27 दिसंबर 2023- क्रिसमस के कारण नागालैंड में छुट्टी।

30 दिसंबर 2023- यू कियांग नांगबाह के मेघालय में बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर 2023- रविवार

यह भी पढ़े

https://npg.news/big-news/indian-student-killed-in-firing-in-americawas-studying-for-doctorate-1254481

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *