National Instrument cum Proficiency Scholarship Examination 2024
राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 2024 में कुर्रू एवं उपरवारा संकुल के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इन विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा आगामी 4 वर्षों तक अर्थात कक्षा 12वीं तक प्रति माह 1000 कुल 48000 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।
इस संबंध में शिक्षक बसंत दीवान ने बताया कि भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कक्षा आठवीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर मेघावी विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।पिछले वर्ष पूरे प्रदेश में 2246 पात्रता लक्ष्य की प्राप्ति नही हो पाया था।अभनपुर विकासखंड में भी पंजीयन बहुत कम था।
दलालों ने बचपन बेच डाला, चूड़ी फैक्ट्री से बची जान तब बिहार बोर्ड में मचाया धमाल, मार्मिक है कहानी
बता दे कि पंजीयन एवं परिणाम संख्या में वृद्धि हेतु पीएलसी अभनपुर संयोजक हेमंत साहू, शिक्षक बसंत दीवान के प्रयास से विकासखंड अभनपुर में इस वर्ष 261 बच्चों का पंजीयन कराया गया, जिसमें से 37 विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुए। जिसमे सर्वाधिक 12 विद्यार्थी का चयन संकुल केंद्र कुर्रू एवं उपरवारा से हुआ है।
इन स्कूलों के बच्चो का हुआ चयन
मिडिल स्कूल तेंदूवा से 5 विद्यार्थी, चेरिया से 3, कुर्रूं से 3, इंग्लिश मीडियम ब्लॉक कॉलोनी अभनपुर से 3, संकरी से 2, नवापारा से 2, उगेतरा से 2, पोंड़ से 2, तर्री से 2, सारखी से 1, पिपरोद से 1, सिवनी से 1, खंडवा से 1, भरेंगा से 1, तमासिवनी से 1, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल अभनपुर से 1, हसदा से 1, तोरला से 1, दादरझोरी से 1, खोला से 1, बड़े उरला से 1, गोतीयारडीह से 1 विद्यार्थी का चयन हुआ है।
इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार वर्मा, आर के साहू, बीआरसीसी बी. आर. बघेल, नोडल प्राचार्य एलेग्जेंडर तिग्गा, प्राचार्य किरण ठाकुर, संकुल समन्वयक यशवंत साहू, प्रधान पाठक सावित्री शुक्ला, मनीष साहू , दीपक सिन्हा, नागेंद्र कंसारी, लक्ष्मीनारायण शुक्ला, लक्ष्मी ठाकुर, राधिका साहू, इंद्राणी चंद्राकर , सुनीता दीवान, रवि चंद्राकर, झनेंद्र निर्मलकर ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते बधाई दी है।
दादी ने लड़ाया मुर्गा, आपने देखी है ऐसी लड़ाई?
देखें फोटो और वीडियो- 👇🏿